फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth sent for medical examination escaped from CHC

Shahjahanpur News: मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा युवक सीएचसी से भाग निकला

Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Youth sent for medical examination escaped from CHC
पुवायां। मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया एक युवक सीएचसी से गायब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। अभी थाने में इस संबंध में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव बड़ागांव के राजाराम और उनके पुत्र राकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में घायल होने के बाद राजाराम ने पुलिस को तहरीर दी थी। राकेश भी थाने आया था। पुलिस ने एक चौकीदार के साथ दोनों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा था। राजाराम का मेडिकल होने के दौरान राकेश मौके से खिसक लिया। राजाराम का मेडिकल होने के बाद राकेश को तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। चौकीदार ने मामले की सूचना थाने पर दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और राकेश की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने थाने से मेडिकल के लिए भेजे पत्र पर राकेश के गायब होने की बात लिख दी है। पुलिस ने राजाराम और राकेश को मेडिकल के लिए भेजे जाने की बात कही है, लेकिन दोनों का दाखिला थाने में होने से इन्कार किया है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed