फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level of the Khannaut River rises due to rain water reaches the streets in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, खन्नौत खतरे के करीब, गलियों में पहुंचा पानी, मकानों में फंसे लोग

Sun, 27 Sep 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बारिश से खन्नौत और गर्रा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को खन्नौत नदी खतरे के निशान से मात्र 35 सेमी नीचे रह गई। इससे डूब क्षेत्र और कॉलोनियों में बाढ़ का असर दिख रहा है।

विज्ञापन
Water level of the Khannaut River rises due to rain water reaches the streets in Shahjahanpur
बाढ़ से घिरे मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 35 सेमी नीचे रह गया। बाढ़ का असर नदी किनारे डूब क्षेत्र और कॉलोनियों तक पहुंच गया। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे इस नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे की रिपोर्ट खन्नौत नदी का जलस्तर 145.15 मीटर गेज था। खतरे का निशान 145.75 मीटर गेज है। नदी का जलस्तर 60 सेमी था। रविवार सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार खन्नौत नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेमी नीचे रह गया। गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.70 मीटर नीचे रहा था। खतरे का निशान 148.80 मीटर गेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को दियूनी बैराज से में 25966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रविवार को सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गर्रा नदी खतरे के निशान से 1.30 मीटर नीचे रह गई है। वर्तमान में गर्रा नदी का जलस्तर 1455.40 मीटर गेज है। दोनों नदियों को लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

40 घंटों में 255 मिमी बारिश
जिले में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 40 घंटों में 255 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को दिनभर बारिश हुई। रविवार को भी राहत नहीं मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
 

सितंबर में सामान्य से तीन गुना से ज्यादा बारिश
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर में सामान्य बारिश 164 मिलीमीटर होती है, जबकि इस महीने अब तक करीब 500 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले 40 घंटे में ही 255 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को भी 12 घंटे में 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। संस्थान के पास वर्ष 1986 तक उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार 12 घंटे में इतनी अधिक बारिश पहले दर्ज नहीं हुई थी। वर्ष 2013 की जुलाई में 12 घंटे में 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed