फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth injured in assault dies while being taken to Bareilly.

Shahjahanpur News: मारपीट में घायल युवक की बरेली ले जाते समय मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies while being taken to Bareilly.
दिलीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा गांव में बुधवार सुबह हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल दिलीप कश्यप (20) की बृहस्पतिवार सुबह बरेली ले जाते समय मौत हो गई। मारपीट में घायल उसके पिता महेंद्र कश्यप की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्र कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह गांव के छेदालाल के यहां गांव कुशक का एक युवक बाइक से आया। इसी दौरान उनका भतीजा सौरभ कश्यप बाइक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गांव के लड़कों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसे छुड़ा दिया। इसके बाद आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महेंद्र और उनके बेटे दिलीप को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने तिलकराम, महेश कश्यप, जितेंद्र और छेदालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल पिता-पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर परिजन दिलीप को बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सही देखभाल नहीं होने पर दिलीप को बरेली ले जा रहे थे। दिलीप चार बहनों और सात भाइयों में पांचवें नंबर पर था। वह अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन आरती की शादी दीपावली बाद होनी थी। सीओ सिटी विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed