फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth in nation building The role of ego: Aqeel

राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम्: अकील

Sat, 16 Jan 2016 11:10 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth in nation building The role of ego: Aqeel
जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों (छात्र-छात्रा) के सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

समापन समारोह कॉलेज के कमेटी हाल में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नारीे शिक्षा, शिक्षा के उद्देश्यों समेत समाज में व्याप्त तमाम बुराइयों को इंगित करते हुए नाटकों का मंचन किया और उन्हें दूर करने के लिए एकजुटता से मुकाबला करने का संदेश दिया। गीत और कविताओं के माध्यम से भी युवाओं ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि समाज की बुराइयों को दूर करने का दायित्व युवाओं का है। युवा वर्ग को चाहिए कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझें और समाज को मजबूत बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आयशा जेबी और डॉ. सुहेल नकवी ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. रिजवान अहमद समेत सिराजुद्दीन, रफत, अब्दुल नूर, इमरान, दिलशाद, राहत, असलम, नूर बी, सुखदा सिंह, अनम आदि विद्यार्थियों का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed