फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth found in a compromising position with his 'sworn' niece... attempt made to set her on fire after dousing her with diesel.

Shahjahanpur News: मुंहबोली भतीजी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला युवक...डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश

Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth found in a compromising position with his 'sworn' niece... attempt made to set her on fire after dousing her with diesel.
तिलहर (शाहजहांपुर)। बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मुंहबोली भतीजी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में युवक के मिलने के बाद हंगामा हो गया। महिला की मां ने दोनों के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

25 वर्षीय युवक का विवाह हो चुका है और उसके बच्चे भी है। उसका गांव की मुंहबोली भतीजी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। भतीजी की भी शादी बरेली क्षेत्र में हो गई थी। इन दिनों वह अपने मायके आई थी। शनिवार को युवक उसके घर में पहुंच गया। दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी महिला की मां पहुंच गई।
विज्ञापन

उसने कमरा खोलने के बाद वहां रखा डीजल दोनों के ऊपर डाल दिया। इस बीच आग लगाने के लिए माचिस जलाने की कोशिश की, हालांकि माचिस जल नहीं सकी। शोर-शराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक के शरीर पर पड़े डीजल को पानी डालकर साफ कराया, जबकि महिला को उसके परिजनों ने नहलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला अपने मुंहबोले चाचा के साथ रहने की बात कह रही है। महिला की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed