{"_id":"6a496a1d620f7545da070022","slug":"youth-enters-transformer-safety-enclosure-suffers-burns-from-electric-shock-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-918325-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल में घुसा युवक, करंट लगने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल में घुसा युवक, करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन
तिलहर के राजनपुर मार्ग पर ट्रांसफार्मर छूने से युवक के सिर पर लगी आग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
तिलहर। राजनपुर मार्ग पर एक स्कूल के पास लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के चारों ओर लगे सुरक्षा जाल के भीतर शुक्रवार की शाम घुसा एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हालांकि किसी तरह वह जाल के बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की पहचान रामदीन के रूप में की। लोगों का कहना है कि युवक मानसिक मंदित प्रतीत हो रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बताया, लेकिन अपने बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद वह खुद वहां से चला गया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए लोहे का जाल और गेट लगाया गया था। युवक गेट पर लगा लोहे का बोल्ट खोलकर अंदर चला गया और इसी वजह से करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रांसफाॅर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के पास नहींं जाएं तथा ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा किसी भी स्थिति में नहीं खोलें।
विज्ञापन
सीओ इशिका सिंह के अनुसार करंट से युवक के झुलसने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि युवक मामूली रूप से झुलसा है और उसकी जान बाल-बाल बच गई। संवाद