{"_id":"65be4b35f9ee4c9892008172","slug":"youth-dies-in-lakhimpur-tilak-was-to-be-applied-on-12th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112755-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलक से 10 दिन पहले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलक से 10 दिन पहले युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक अजय का फाइल फोटो। स्रोत : प रिजन
रोजा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी अजय वर्मा (22) की लखीमपुर में फत्तेपुर चौकी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। 12 फरवरी को उसका तिलक था। देर रात उसकी मौत की खबर आने के बाद मां बेहोश हो गई।
गांव निवासी श्रीपाल वर्मा मंडी में पल्लेदारी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र अजय वर्मा उचौलिया में बाइक एजेंसी पर मिस्त्री का काम करता था। उसकी बरात सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ददियुरा गांव से तय हुई थी। 12 फरवरी को तिलक होना था, जबकि 26 फरवरी को शादी समारोह था। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों को निमंत्रण भी बांटे जा रहे थे।
शुक्रवार को वह बाइक से किसी काम से निकला था। फत्तेपुर चौकी के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अजय के पास से मिले मोबाइल से रात में ही परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना पर मां छुटकन्ना देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
छोटा भाई विजय वर्मा भी बिलख पड़ा। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। वहां मातम पसर गया। परिजन रात में ही लखीमपुर खीरी रवाना हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। शाम को शव आया तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।