फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being hit by a train

Shahjahanpur News: युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sat, 04 Oct 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
मीरानपुर कटरा। रेलवे की अपलाइन पर शुक्रवार रात अमरनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। तलाशी में शव के पास चोरी का मोबाइल मिला। पुलिस ने पहचान न होने पर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे का है। लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन पर मरेना गांव के सामने अमरनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर सुरज्ञान सिंह मीना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इसके बाद अपलाइन पर पीछे से आई मालगाड़ी को 30 किलोमीटर की रफ्तार का लुकआउट कॉशन देकर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि युवक के पास से मिला मोबाइल चंदौली जिले की बुजुर्ग महिला प्रमिला देवी पत्नी चंद्रभूषण का है। महिला का रात में पर्स चोरी हो गया था। उसमें मोबाइल था। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed