फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth critically injured after being pushed from a moving train.

Shahjahanpur News: चलती ट्रेन से धक्का देने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth critically injured after being pushed from a moving train.
तिलहर (शाहजहांपुर)। दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करने के लिए ट्रेन से जा रहे जौनपुर जिले के जाफराबाद क्षेत्र के गांव बशीरपुर निवासी अंकित को दो युवकों ने किसी बात को लेकर विवाद होने पर शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। अंकित स्थानीय रेलवे स्टेशन से पहले चीनी मिल के पास ट्रेन से नीचे गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे होश आने पर अंकित वहां से उठकर किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा निवासी अंकित के बहनोई श्रीकृष्ण भी सुबह सीएचसी पहुंचे। उपचार के बाद वह अंकित को अपने साथ घर ले गए। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed