फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth climbs 80-foot-high overhead tank with a gas cylinder.

Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर लेकर 80 फुट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक

Mon, 22 Jun 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs 80-foot-high overhead tank with a gas cylinder.
काशीराम कॉलोनी में ​माइक से पिता को उतरने का अनुरोध करता बेटा। संवाद
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ की कांशीराम काॅलोनी निवासी शिवम मिश्रा शनिवार की रात करीब 11 बजे नशे की हालत में रसोई गैस सिलिंडर और माचिस लेकर काॅलोनी की करीब 80 फुट ऊंचे पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। उसे टैंक पर चढ़ा देख भीड़ एकत्र हो गई। वह बिहार में भरत तिवारी का एनकाउंंटर होने से खफा था। करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद वह अपनी पत्नी और पुत्र से बात करके नीचे उतर आया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मेहनत-मजदूरी करने वाला शिवम मिश्रा शनिवार की रात घर की रसोई से गैस सिलिंडर निकालकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। उसने शोर मचाया तो रात में खाना खाकर टहलने निकले कॉलोनी के लोगों का ध्यान गया। उसने गैस सिलिंडर के रेगुलेटर को खोलते हुए माचिस दिखाते हुए खुद को आग लगा लेने की धमकी देनी शुरू की।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने लाउड हेलर की मदद से उसे समझाकर नीचे उतारना चाहा। इस पर शिवम बोला कि जैसे भरत तिवारी को मारा गया, वैसे ही पुलिस उसे भी मार दे। बाद में वह अनाप-शनाप बकने लगा। कभी राशन कार्ड बनवाने तो कभी भरत तिवारी प्रकरण को लेकर बोलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी नहीं उतरने पर पुलिस ने शिवम के छह वर्षीय पुत्र युवराज और उसकी पत्नी को बुलाया। लाउड हेलर की मदद से बेटे ने नीचे उतरने के लिए कहा। उसकी पत्नी ने यह तक कह दिया कि वह अपने बेटे के साथ जान दे देगी। इस बीच सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी भी पहुंचे।
बेटे और पत्नी के समझाने पर रात करीब दो बजे वह ओवरहेड टैंक से नीचे उतरा। उसके नीचे आते ही बुलेट बाइक लिए खड़ा युवक उसे लेकर चला गया। बाद में शिवम काे उसके परिवार वालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। अभी फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कॉलोनी में चर्चा है कि कुछ लोगों के उकसाने पर शिवम गैस सिलिंडर लेकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवम शराब के नशे में था।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शिवम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उससे पूछताछ की जाएगी। सीओ के अनुसार लोगों के उकसाने की भी जांच कर कर कार्रवाई होगी।

--
कांग्रेस के युवा नेता भी पहुंचे, समझाने का प्रयास किया
शिवम के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने की सूचना के बाद कांग्रेस के युवा नेता रामजी अवस्थी भी पहुंचे। उन्होंने शिवम से बात की। शिवम ने बताया कि उसे राशन कार्ड बनवाने के लिए रुपये देने पड़े। अवस्थी ने रुपये वापस दिलाने का वादा किया।

काशीराम कॉलोनी में माइक से पिता को उतरने का अनुरोध करता बेटा। संवाद

काशीराम कॉलोनी में माइक से पिता को उतरने का अनुरोध करता बेटा। संवाद

काशीराम कॉलोनी में माइक से पिता को उतरने का अनुरोध करता बेटा। संवाद

काशीराम कॉलोनी में माइक से पिता को उतरने का अनुरोध करता बेटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed