फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth caught near cowshed; 11 stolen bicycles recovered.

Shahjahanpur News: गोशाला के पास पकड़ा गया युवक, चोरी की 11 साइकिलें बरामद

Wed, 02 Sep 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth caught near cowshed; 11 stolen bicycles recovered.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कान्हा गोशाला के पास घेराबंदी कर साइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 साइकिलें बरामद की हैं। इनमें अधिकतर स्पोर्ट्स साइकिलें हैं। पुलिस के अनुसार, एक साइकिल की कीमत करीब पांच से सात हजार रुपये है।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गोपालपुर ठठीऊरा गांव निवासी बड़े लल्ला को पुलिस टीम ने बरेली-सीतापुर हाईवे के पास कान्हा गोशाला जाने वाले रास्ते से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 150 रुपये और चोरी की एक साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने एक माह के दौरान कई साइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 10 और चोरी की साइकिलें बरामद कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 27 अगस्त को चौक कोतवाली में घर के बाहर से साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुशांत रावत को सौंपी थी। पुलिस टीम साइकिल चोरी की घटना के खुलासे के लिए सुरागसी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के बारे में जानकारी मिली और उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हुए। आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed