{"_id":"69f3444a21f2b23e3e0b5036","slug":"youth-accused-of-abetting-teenagers-suicide-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171998-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अभिषेक। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर पुराना पोस्टमॉर्टम हाउस के पास किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी निगोही कस्बा निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
29 फरवरी को थाना सदर बाजार में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उनकी पोती की उम्र तकरीबन 15 साल थी। मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला अभिषेक पोती से बातचीत करता था। उसने पोती को एक मोबाइल व सिम भी दिया। आरोप है कि पोती से अभिषेक जबरदस्ती अकेले मिलने की जिद करता था। इस कारण पोती मानसिक रूप से परेशान थी।
26 फरवरी को पोती ने अपनी बहन को बताया था कि अभिषेक उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। अकेले में मिलने की जिद करता है। अभिषेक ने यह भी कहा कि यदि तुम अपने परिवार से इतना डरती हो तो फंदा लगाकर मर जाओ। पोती ने अभिषेक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद