{"_id":"6a0b3e2bafae0962f50b7d34","slug":"younger-brother-murdered-pappu-police-solved-this-case-in-shahjahanpur-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 'तेरे अवैध संबंधों का राज खोल दूंगा', धमकी से बौखलाए छोटे भाई ने की थी पप्पू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 'तेरे अवैध संबंधों का राज खोल दूंगा', धमकी से बौखलाए छोटे भाई ने की थी पप्पू की हत्या
Mon, 18 May 2026 10:00 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के पप्पू की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके सगे छोटे भाई ने ही सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक, उसका भाई उसे उसके अवैध संबंधों की जानकारी भतीजे को देने के लिए धमका रहा था। इसी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 14 मई को पप्पू का शव सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के पास पड़ा मिला था। थोड़ी दूर पर एक खून से सना डंडा पड़ा मिला था। हरदोई के थाना हरियावां के गांव सिवरी निवासी पप्पू के बेटे रानू ने हैदरपुर गांव निवासी नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पप्पू के छोटे भाई आनंद उर्फ जानकी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह पांच बजे हैदरपुर से डींगुरपुर गांव जाने वाले मार्ग से आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसकी भाई से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
उसने बताया कि पप्पू के बेटे रानू की एक महिला रिश्तेदार से उसके नजदीकी संबंध हो गए थे। इस संबंध की जानकारी पप्पू को हो गई थी। पप्पू अक्सर भाई आनंद को धमकी देता था कि वह उसके संबंधों की बात रानू को बता देगा। इसी रंजिश में आनंद ने भाई पप्पू की हत्या कर दी। आनंद को 14 मई की शाम गांव के मनोज से पता चला कि पप्पू ग्राम डींगुरपुर स्थित श्मशान घाट पास कच्चे रास्ते पर शराब के नशे में पड़ा है।
सिर पर मारा था डंडा
आरोपी ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा और भाई को उठाकर घर लाने का प्रयास करने लगा। नशे में पप्पू ने फिर से उसके संबंधों की जानकारी बेटे को देने के लिए कहा। वह चिल्लाने लगा तो आनंद ने गुस्से में आकर खेत में पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। सिर से खून बहने पर वह घबराकर डंडा झाड़ियों में छिपाकर गोशाला जाकर सो गए।
दूसरे दिन भाई की मौत की जानकारी होने से डर गया। भतीजे रानू के माध्यम से पड़ोसी नरेश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी पोस्टमॉर्टम हाउस पर रो-रोकर घटनाक्रम बताते हुए पुलिस को गुमराह करता रहा।