{"_id":"6a4a9822d091e9dfe80ef258","slug":"young-woman-beaten-in-public-for-resisting-molestation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178147-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को सरेराह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को सरेराह पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फैक्टरी से काम कर लौट रही युवती के साथ शनिवार शाम एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोजा क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह काम से घर लौट रही थी। सिंधौली क्षेत्र के फिरोज नाम का युवक फैक्टरी के पास उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने गालियां देते हुए लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि मारपीट के बाद युवक उसका मोबाइल फोन ले गया। जिससे वह पुलिस को फोन कर सूचना नहीं दे सकी। युवती ने बताया कि युवक के साथ दो और लोग भी थे। वहीं, मारपीट के दौरान भीड़ लग गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है।