फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man strangled to death

युवक ने बड़े भाई को गला दबाकर मार डाला

Fri, 30 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death
शाहजहांपुर। खुदागंज इलाके के बरौरा गांव में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वारदात बुधवार रात करीब 12 बजे हुई। खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा निवासी रमनपाल (46) और उसके छोटे भाई दीवान के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रमनपाल गालियां दे रहा था। छोटे भाई दीवान ने इसका विरोध किया तो मामला ज्यादा गर्म हो गया। मारपीट के दौरान दीवान ने बड़े भाई रमनपाल का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसका पता लगा तो गांव वाले जुट गए। सूचना मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची दीवान को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को रमनपाल का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के मुताबिक रमनपाल की मौत गला दबाने से हुई थी। थाने में पुलिस को दीवान ने बताया कि रमनपाल उसे गालियां दे रहा था। उसने मना किया तो मारपीट करने लगा। थाना प्रभारी वकार अहमद खां ने बताया कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा के बाद घटना हुई। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बूढ़ी मां डांटती रही, दोनों भाई झगड़ते रहे
शाहजहांपुर। मारपीट कर रहे रमनपाल और दीवान को उनकी बूढ़ी मां माया देवी डांटती रहीं। मगर उनकी दोनों भाइयों ने नहीं सुनीं। मां की मान लेते तो रमनपाल की जान नहीं जाती और दीवान जेल जाने से बच जाता। खुदागंज इलाके के बरौरा गांव निवासी दीवान और उसका बड़ा भाई रमनपाल आए दिन नशे में घर आते थे। बुधवार रात भी दोनों नशे में पहुंचे। घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी। घर मौजूद मां माया देवी दोनों को शांत करने के लिए फटकार लगाती रहीं, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया और दोनों के बीच उठापटक होने लगी। इसी दौरान रमनपाल ने छोटे भाई दीवान का गला दबाना चाहा। उसने किसी तरह खुद को छुड़ा लिया। इससे गुस्से में आए दीवान ने बड़े भाई रमनपाल का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले बच्चों को लेकर पत्नी चली गई थी मायके
रमनपाल और दीवान दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। रमनपाल के नशे में घर आने पर पत्नी अनीता विरोध करती तो रमनपाल मारपीट करता था। इससे तंग आकर आठ साल पहले अनीता बेटे-बेटियों लेकर अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से वहीं रह रही है। रमनपाल अपने घर मां के साथ रहता था। रमनपाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसके पिता की मौत हो चुकी है। दीवान की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed