फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man shot dead in drain dispute in shahjahanpur

शाहजहांपुर में दिव्यांग की हत्या: पानी के विवाद में पड़ोसी ने बरसाईं गोलियां, महिला और आठ साल का बालक घायल

Sun, 12 Mar 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

मिर्जापुर क्षेत्र के मझारी गांव में घर के पास नाली का पानी बहने से दिव्यांग युवक का पड़ोसी से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी ने गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार की महिला और बालक घायल हो गया। 

विज्ञापन
young man shot dead in drain dispute in shahjahanpur
मृतक के परिवार की रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मझारी गांव निवासी दिव्यांग ऋषिपाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके परिवार की महिला गुड्डी (35) और आठ साल के शैलेश को भी गोली लगी है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ऋषिपाल का घर के पास नाली का पानी बहने से पड़ोसी पप्पू से विवाद हो गया। पहले दोनों घरों की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद घर के पुरुष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान पप्पू पक्ष के लोगों ने रायफल और तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने से भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

young man shot dead in drain dispute in shahjahanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

गोली लगने से दिव्यांग ऋषिपाल, गुड्डी और शैलेश घायल हो गए। परिजन तीनों घायलों को लेकर जरीनपुर सीएचसी पहुंचे। यहां ऋषिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी एस. आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed