फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man shot dead due to enmity in Kalan

कलान में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 19 Jun 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead due to enmity in Kalan
लान के धोबीनगला गांव मेंशिवओम की हत्या के बाद मौका-मुआयना करते एसपी एस आनंद - फोटो : SHAHJAHANPUR
कलान (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव धोबीनगला निवासी खमानी सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवओम की शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे गांव के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर किए। दो दिन पहले खेत में जानवर घुसने को लेकर हुए विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण शुक्रवार रात शिवओम मकान के बाहर मड़ैया के नीचे लेटा था। उससे कुछ दूरी पर उसकी मां आरावती चारपाई पर सो रहीं थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे गांव के जयवीर, धर्मवीर और उमेश हाथों में असलाह लेकर आए। उनके फायर करने पर शिवओम उठकर अंदर की ओर भागा, तभी हमलावरों ने रायफल से उसकी पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद कुछ कदम चलने पर वह मां की चारपाई के पास जाकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

रात करीब ढाई बजे पिता खमानी सिंह ने कलान थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने खमानी राम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद शिवओम के रिश्तेदार भूमिराज ने बताया कि दो दिन पहले छुट्टा पशु शिवओम के खेत में घुस आए थे। उसके भगाने पर पशु पड़ोसी के खेत में चले गए। इस बात को लेकर जयवीर ने शिवओम के साथ मारपीट कर दी थी। उसी खुन्नस में रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरी तरफ शिवओम की हत्या को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उसकी पांच बहनें व तीन भाई हैं। वह भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
शनिवार को समाधान दिवस के बाद एसपी एस. आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बे से काफी दूर के इलाके में बसे गांव की आबादी करीब तीन सौ है। एसपी ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
10 दिन पहले दिल्ली से आया था शिवओम
गांव में खेती-बाड़ी करने वाले खमानी सिंह का पुत्र शिवओम 15 दिन पहले मेहनत-मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था। वहां उसे बुखार आने के बाद भी आराम नहीं मिला। तब वह 10 दिन पहले वापस लौट आया।

कुछ रोज पहले भी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed