फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man jumped in front of train, died during treatment

Shahjahanpur News: ट्रेन के आगे कूदा युवक, इलाज के दौरान मौत

Sat, 30 Nov 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped in front of train, died during treatment
धीरज का फाइल फोटो
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल के समीप शुक्रवार को रेलवे की अपलाइन पर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे युवक कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अमनपुर निवासी चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मचारी वेदराम का पुत्र धीरज (27) शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे चीनी मिल की बाउंड्री के पास रेलवे की अप लाइन पर पहुंच गया। ट्रेन के समीप आते ही उसने पटरी पर छलांग लगा दी। ट्रेन से टकराकर वह पत्थरों पर गिरा तो उसका सिर फट गया। इस बीच, लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार देकर उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ और अविवाहित था। उसकी मौत से पिता, मां बबीता, भाई नीरज, सौरभ, राजा बाबू और शिवा का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed