फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man found hanging his girlfriend faces allegation in Shahjahanpur

शादी, प्रेम प्रसंग और मौत: शाहजहांपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका पर लगा ये आरोप

Tue, 08 Sep 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शादी के चार माह बाद युवक की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक की प्रेमिका पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Young man found hanging his girlfriend faces allegation in Shahjahanpur
रोहित सिंह का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र के बतलैया गांव निवासी रोहित सिंह (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद भी मदनापुर की लड़की बेटे का पीछा नहीं छोड़ रही थी, जिस कारण रोहित ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


शिवनंदन सिंह ने बताया कि छोटे बेटे रोहित सिंह के मदनापुर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था। जानकारी होने पर चार माह पूर्व बेटे रोहित सिंह की शादी 27 अप्रैल को तिलहर क्षेत्र के एक गांव की युवती से कर दी कर दी थी। इसके बाद भी युवती बेटे का पीछा नहीं छोड़ रही थी। इससे नाराज होकर बहू अपने मायके चली गई थी। सोमवार की रात बेटा रोहित अपने कमरे में अकेला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बारिश का असर: सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान, आलू-प्याज ने बिगाड़ा बजट, बैंगन ने लगाया महंगाई का छक्का
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में प्रेमिका से की थी चैटिंग 
रात 11:30 बजे तक बेटा मोबाइल फोन पर चैटिंग कर उस युवती से बातें करता रहा। मंगलवार सुबह आठ बजे कमरे में गए तो देखा कि बेटा का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। आरोप है कि बेटे ने प्रेम-प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भाई को वह लड़की परेशान कर रही थी। सुबह पिता जानवरों के लिए कमरे में रखा चोकर लेने गए तब घटना की जानकारी हुई।

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि फोरेंसिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed