{"_id":"686d68044499814c7f0d0379","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-possibility-of-mishap-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147643-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। खुदागंज के मोहल्ला रठान में किराये पर रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खड़सार निवासी रामकुमार श्रीवास्तव का 20 वर्षीय बेटे प्रमोद की खुदागंज में सैलून की दुकान है। पिछले दो साल से प्रमोद खुदागंज के मोहल्ला रठान में किराये पर रह रहे थे। सोमवार की सुबह प्रमोद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नल के पास पड़ा था। किसी के देखने पर उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे पिता बेटे के शव को देख बिलख पड़े। बोले-बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। इस बीच पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने बताया कि युवक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा।