{"_id":"6aecdbf50623347f2b003a04","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-performs-last-rites-within-an-hour-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-189335-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने एक घंटे में कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने एक घंटे में कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मनसुख का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के चकबकैनिया (इदारतपुर) गांव में बृहस्पतिवार सुबह मनसुख (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना करीब एक घंटे में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर खून से सनी मिट्टी खुरचने और चारपाई धोने के निशान भी मिले। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। देर शाम मृतक के भाई सुखपाल ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुखपाल के अनुसार, मनसुख करीब दो माह पहले बिहार की रूपा नाम की युवती से शादी कर उसे घर लाया था। एक माह बाद पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं आई। इसके बाद से मनसुख अवसाद में था और आत्महत्या करने की बात कहता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसने 12 बोर की पौनिया से खुद को गोली मार ली। सुखपाल ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद घबराहट में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया। उसने घटना में किसी अन्य का हाथ होने से इन्कार किया।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं और हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- वीडियोकॉल पर कनपटी पर तमंचा रखकर दी थी आत्महत्या की धमकी
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के सरायकाइयां निवासी मृतक की बड़ी बहन उर्मिला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले मनसुख पत्नी को लेने बिहार गया था, लेकिन वह वापस नहीं आई। एक सप्ताह पूर्व मनसुख ने वीडियोकॉल कर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की बात कही थी। परिजनों ने उसे समझाया भी था। उर्मिला के अनुसार, मनसुख की शादी बंडा के एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये लेकर कराई थी।
--
खून वाली मिट्टी खुरची, चारपाई धोकर घर पर लगाया ताला
घटना के बाद परिजनों के रवैये ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया। मनसुख घर में अकेला रहता था, जबकि उसके भाइयों के परिवार आसपास रहते हैं। आरोप है कि अंतिम संस्कार से पहले घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी खुरचकर हटा दी गई और चारपाई धो दी गई। इसके बाद परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर चले गए। पुलिस इन परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रख रही है।
--
48 घंटे में अवैध हथियार से दूसरी वारदात
क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर अवैध हथियार से वारदात की दूसरी घटना सामने आई है। तीन नवंबर को त्रिलोकपुर गांव में शिवम ने पत्नी रेशमा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब चक बकैनिया में मनसुख की पौनिया से गोली लगने से मौत हो गई। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने अवैध हथियारों की उपलब्धता और पुलिस के शस्त्र बरामदगी के दावों पर सवाल खड़े किए हैं।