फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies in Vehicle Collision; Wife and Daughter Injured

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Sat, 25 Apr 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies in Vehicle Collision; Wife and Daughter Injured
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी 35 वर्षीय अजय राठौर की सिंधौली में चककन्हऊ गांव के पास हुए हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी शालू व बेटी इवांशी को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अजय राठौर की मालगोदाम रोड पर पेट शॉप है। वह शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी व बेटी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से सिंधौली के एक गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सिंधौली थाना क्षेत्र के चककन्हऊ गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से वह व उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अजय राठौर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे उनके बड़े भाई संजय राठौर बिलख पड़े। साथ में पहुंचे लोगों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रैक्टर से गिरी महिला की जान गई
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय रेणुका की शुक्रवार शाम मोहम्मदी रोड पर ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। वह मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर घर के लिए लौट रहीं थीं। उनकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed