फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies after being electrocuted while repairing a cable.

Shahjahanpur News: केबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being electrocuted while repairing a cable.
बलराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कुर्रियाकलां। कांट क्षेत्र के गांव निकरा निवासी राधेश्याम के बेटे बलराम कश्यप (32) की बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बलराम के घर पर बिजली नहीं आ रही थी। ऐसे में वह घर के बाहर बिजली का केबल ठीक करने लगा। इस दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उसके चीखने पर लोग दौड़ पड़े। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन बलराम के शव को देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि बलराम के परिवार में आठ वर्षीय बेटी प्रियंका, चार वर्षीय आदेश, तीन साल की कांति और दो वर्ष का बेटा शनि है। चारों की जिम्मेदारी मृतक की पत्नी बृज देवी पर आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed