फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man commits suicide after killing girl in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान, गर्दन में मारी गोली; रिश्ते में थे दोनों जीजा-साली

Tue, 05 Dec 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

Shahjahanpur News : निगोही क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव तिंदुलिया में प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मंगलवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Young man commits suicide after killing girl in Shahjahanpur
जांच करती पुलिस, युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तिंदूलिया में सोमवार रात युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। युवक और युवती के प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


एक पैर से दिव्यांग मुकेश यादव (30) के छोटे भाई धीरेंद्र की शादी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के परसपुर गांव में लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी की छोटी बहन रामा यादव (22) से मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रामा के चचेरे भाई छोटू यादव की परसपुर गांव में शादी थी। वहां धीरेंद्र और उसकी भाभी गए हुए थे।
विज्ञापन


UP: 35 साल से पहचान छिपाकर यहां रह रही थी बांग्लादेश की महिला, पासपोर्ट के चक्कर में खुला वर्षों से छिपा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को मुकेश बाइक से रामा को बरात से अपने गांव ले आया। गांव के बाहर बादाम सिंह के बग्गर में बने कमरे में ले जाकर रखा। पुलिस का मानना है कि रात में मुकेश ने तमंचे से लड़की के गले में गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मंगलवार सुबह बादाम सिंह का पुत्र अजमेर सिंह जानवरों को चारा डालने के लिए पहुंचा तो उसे दरवाजा बंद मिला।

युवक की चल रही थीं सांसें 
दरवाजे को तोड़ने पर वह अंदर गए तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सांस चल रही थी। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका मौका किया। वहीं मुकेश के घरवाले प्रेम प्रसंग की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। वे घटना के पीछे की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed