फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man absconded with his girlfriend after giving sleeping pills to his family members

इश्क में बेटा हुआ बागी: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, रात में प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया ये कदम

Sat, 24 Jun 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। बंडा कस्बे में एक युवक ने अपने घरवालों को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद रात में प्रेमिका के साथ फरार हो गया। सुबह परिजन काफी देर बाद जागे तब उन्हें जानकारी हुई। 

विज्ञापन
young man absconded with his girlfriend after giving sleeping pills to his family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में जाति अलग होने के कारण परिवार के लोगों ने शादी का विरोध किया तो युवक घरवालों को नशे की गोलियां देकर प्रेमिका को साथ ले गया। प्रेमी के साथ जाने से पहले युवती ने भी अपने पिता और भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बंडा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक का मोहल्ले की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती के गैर बिरादरी का होने की बात कहते हुए युवक पर बंदिशें लगा दीं। युवक के घरवालों ने युवती के परिवार को भी प्रेम प्रसंग की सूचना देकर युवती पर नजर रखने को कह दिया। युवक प्रेमिका से शादी की जिद करने लगा, लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमिका भी घरवालों को चकमा देकर भागी 

युवक ने 22 जून की रात खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। परिवार के लोग खाना खाने के बाद गहरी नींद में सो गए। उधर, प्रेमिका भी घरवालों को चकमा देकर घर से भाग आई। इसके बाद युवक प्रेमिका को लेकर गायब हो गया।

उधर, युवती ने 22 जून को ही दिन में पुलिस को बताया था कि उसका भाई और पिता घर पर गलत लोगों को बैठाते हैं। उन्हें शराब पिलाते हैं। विरोध करने पर पिटाई की जाती है। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...

 

23 जून को युवती के गायब होने की जानकारी पर परिजन ने युवक और उसके परिजन के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके पिता को बुलाया गया था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed