फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yoga practitioners made the compound purification process Shankprcshaln

योग साधकों को कराई शंख प्रक्षालन यौगिक शुद्घि क्रिया

Sun, 12 Apr 2015 08:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
ऋतु परिवर्तन के समय की जाने वाली शक्तिशाली यौगिक शुद्घि क्रिया शंख प्रक्षालन इकाई द्वारा बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में कराई। भारतीय योग संस्थान की जिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर एवं निगोही के 65 साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें जिला प्रधान पवन सिंह ने बताया कि इस क्रिया में दो गिलास नमकयुक्त गुनगना पानी पीकर पांच आसन किए जाते हैं। इसमें ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, तिर्यक भुजंगासन, कटिचक्रासन, उदराकर्षण आसन को खड़े होकर किया जाता है। कहा कि पानी पीकर इस आसन को दोहराने से पेट की पूरी तरह से सफाई हो जाती है, जिससे अंतवाहिनी नली कंठ से गुदा तक शुद्घ हो जाती है। कहा कि इस क्रिया को करने से पेट से विषैले तत्व निकल जाते हैं, जिससे पेट के रोग सही हो जाते हैं। इस दौरान संस्थान के जिलामंत्री राजीव मिश्र शुद्घि क्रियाओं से श्वसन संबंधी समस्याओं के निस्तारित होने की बात कही। इस दौरान अवधेश प्रजापति, केके शर्मा, चरनपाल गुप्ता, मदनमोहन त्रिपाठी, रामप्रकाश गुप्ता, टीकमचंद मित्तल, सूर्यभान शुक्ला, अवधेश सिंह, सुंदरलाल, बलराम आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed