फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level of the Garra River rising rapidly in Shahjahanpur

चिंता भरे दो दिन: शाहजहांपुर में बाढ़ की आशंका से सहमे लोग, तेजी से बढ़ रहा गर्रा नदी का जलस्तर

Thu, 03 Sep 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गर्रा नदी उफान पर है। अगले दो दिनों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Water level of the Garra River rising rapidly in Shahjahanpur
गर्रा नदी में बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दियूनी बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण शाहजहांपुर में गर्रा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगले दो दिनों में नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। पिछले दो वर्षों में बाढ़ की मार झेल चुके शहर के लोगों को इस बार भी परेशानी बढ़ने का डर सताने लगा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दियूनी बैराज से सुबह आठ बजे 25,544 क्यूसेक और शाम चार बजे 24,678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे दो दिन पहले भी बैराज से 36,801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। लगातार पानी छोड़े जाने का असर गर्रा नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन

पिछले वर्षों में गर्रा की बाढ़ बनी मुसीबत 
पिछले वर्षों में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती मोहल्लों में पानी पहुंचने से लोगों को आवागमन के साथ ही पानी घर में घुसने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा था। इस बार नदी में फिर बढ़ते पानी ने लोगों की पुरानी मुश्किलों की याद ताजा कर दी है। लोग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और अगले दो दिन को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि वे डूब क्षेत्र और गर्रा नदी के किनारे नहीं जाएं। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर जल्द ही बाढ़ शरणालय बना दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed