फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karni Sena submits memorandum, demands changes to reservation policy.

Shahjahanpur News: करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, आरक्षण नीति में बदलाव की मांग

Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena submits memorandum, demands changes to reservation policy.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती करणी सेना। संवाद
शाहजहांपुर। आरक्षण नीति में बदलाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूजीसी के प्रस्तावित कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने और एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की गई। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह राठौर ने कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन आरक्षण के विरोध में नहीं, बल्कि इसके गलत वितरण के खिलाफ है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के दौरान हलदर सिंह, रवि सिंह चौहान, रवि गुप्ता, सुमित यादव, शैलेंद्र कुशवाहा, रोहित सिंह, इमरान अली, अवनीश सिंह, सूरज सिंह, रक्षपाल सिंह, अरविंद सिंह, जगबीर सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed