फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yash and Ansh Sharma won the chess competition

Shahjahanpur News: यश और अंश शर्मा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Sat, 12 Aug 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Yash and Ansh Sharma won the chess competition
चंदी कॉन्वेंट स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में विजेता बच्चे ​शिक्षकों के साथ
चंदी कॉन्वेंट स्कूल में हुआ दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता स्विस लीग सिस्टम के आधार पर कराई गई। विजेता यश और अंक शर्मा रहे।
प्रतियोगिता में 44 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुल चार राउंड खेले गए। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में संपन्न हुई। सीनियर वर्ग में यश सक्सेना और जसप्रीत कौर चार अंकों के साथ चैंपियन बने। मन्नतदीप और रचित यादव दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर आयु वर्ग में अंश शर्मा प्रथम, अभिनव गुप्ता दूसरे और किरनदीप तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार भी प्रदान किया गया। संचालन अनिल शर्मा ने किया। स्कूल के संस्थापक दर्शन सिंह, चेयरमैन परमजीत सिंह, मैनेजर अवतार सिंह, डाॅयरेक्टर बलदेव सिंह, प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी, उप प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि स्कूलों में चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत प्रतियोगिताएं कराई जा रहीं हैं। स्कूलों से अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और उन्हें विशेष रूप से कोचिंग की व्यवस्था एसोसिएशन की तरफ से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed