फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yagyopavit and Mundan Sanskar performed in Gayatri Mahayagya

Shahjahanpur News: गायत्री महायज्ञ में संपन्न कराए गए यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार

Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yagyopavit and Mundan Sanskar performed in Gayatri Mahayagya
गायत्री महायज्ञ में आहुतियां देते सीडीओ व डीएम।स्रोत संगठन
शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को अन्नप्राशन, यज्ञोपवीत, मुंडन, नामकरण, विद्याआरंभ समेत तमाम संस्कार संपन्न कराए गए। इससे पहले साधकों ने महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही साधकों का गौहरपुरा स्थित मिशन फील्ड में पहुंचना शुरू हो गया। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों व साधकों ने महायज्ञ में भाग लिया तथा अपने बच्चों के अन्नप्राशन, यज्ञोपवीत, मुंडन, नामकरण, विद्याआरंभ जैसे संस्कार संपन्न कराए।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने संगीत मय मंत्रोचरण के साथ घर, परिवार, समाज, देश और संपूर्ण विश्व की शांति और उन्नति की प्रार्थना की तथा देव पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोली नायक संध्या तिवारी ने कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रेम तत्व को महत्व दिया है। इसी प्रेम तत्व के माध्यम से हृदय यानी प्राण को जोड़ते हुए एक शृंखला बनाई जाए, जो महाप्राण बन जाती है। हृदय की शृंखला नवयुग निर्माण के लिए महती भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना नवयुग निर्माण योजना की परिकल्पना मिथ्या साबित हो सकती है।

-
डीएम व सीडीओ ने समर्पित की आहुतियां
गायत्री महायज्ञ में डीएम उमेश प्रताप सिंह व सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने पहुंचकर आहुतियां समर्पित की। उन्होंने कहा कि चारों ओर फैले संक्रामक रोगों को गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से वातावरण शोधित होगा। इसका लाभ लोगों तक पहुंचेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, प्रमुख ट्रस्टी राजाराम मौर्या, जय सिंह यादव, दुर्गेश सिंह, विद्याधर मिश्रा, ओमेश्वर सेपट, रंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed