फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worshipped Mother Chandraghanta and sought her blessings.

Shahjahanpur News: माता चंद्रघंटा की उपासना कर मांगा आशीर्वाद

Sun, 22 Mar 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Worshipped Mother Chandraghanta and sought her blessings.
हनुमत नगर में विहिप रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महिलाओं ने ढोलक बजाकर गाए छंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने माता चंद्रघंटा की उपासना की। मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मातारानी का आशीर्वाद लिया। घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने ढोलक बजाकर माता के छंद गाए।
शनिवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए। हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन के बाद उनकी आराधना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, फूलमती मंदिर, जेल रोड स्थित मंदिर, ओसीएफ मंदिर आदि स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन

घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की। तमाम मंदिरों में महिलाएं ढोलक की थाप पर छंद गातीं नजर आईं। मंदिरों के साथ ही घरों का माहौल भी भक्ति के रस में डूबा नजर आया। शाम को फिर मंदिरों में भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने मातारानी की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
हनुमत नगर में रामोत्सव का हुआ भव्य आयोजन



शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर के प्रखंड हनुमत नगर में रामोत्सव का आयोजन महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में संत मधुकर दास महाराज ने आशीर्वचन दिए। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने सभी को रामोत्सव के कार्यक्रम व हिंदू नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह, विभाग मंत्री अशनील सिंह, उपाध्यक्ष रमेश व श्याम मिश्रा, विभाग मातृ शक्ति नीरा श्रीवास्तव, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया। संवाद

हनुमत नगर में विहिप रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

हनुमत नगर में विहिप रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

हनुमत नगर में विहिप रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

हनुमत नगर में विहिप रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed