Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worship of Chhath Maiya begins with 'Nahay-Khay'

Shahjahanpur News: नहाय-खाय के साथ छठ मैया की उपासना शुरू

Sat, 14 Nov 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Worship of Chhath Maiya begins with 'Nahay-Khay'
किरन सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। महिलाओं ने स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छठ मैया की उपासना का संकल्प लिया। शाम को रोटी, लौकी व दाल का सेवन करने के साथ व्रत भी शुरू हो गया। दूसरी ओर महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई करने के बाद पूजा के लिए जगह घेर ली।
विज्ञापन

सूर्य उपासना का पर्व छठ का आगाज होने पर महिलाओं ने स्नान करने के बाद शुद्धता के साथ साफ किए और सुखाए गए गेहूं को चक्की पर पीसकर आटा बनाया। इसके बाद लौकी, चना दाल, अरवा चावल और रोटी को बनाया। इसके लिए अलग से बनाए गए चूल्हों का इस्तेमाल किया गया। इस बीच महिलाओं ने बाहर से लाई गई किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल महासभा के महामंत्री विपुल प्रसाद ने बताया कि शाम को लौकी-दाल आदि का सेवन करने के बाद व्रत का प्रारंभ हो गया। शनिवार को पूरे दिन महिलाएं व्रत रहेंगी। शाम को रोटी और गुड़ की खीर बनाकर छठ मैया का भोग लगाकर उपवास का पारण होगा। रविवार से निर्जला व्रत शुरू होगा, जो सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छठ घाट तैयार, व्यवस्थाओं को परखा
उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं घाटों पर जुटेंगी। ऐसे में खन्नौत स्थित घाट पर सूर्य उपासना के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। घाट को समतल कराने के साथ ही बैरीकेडिंग भी कर दी गई है। व्रत से एक दिन पहले ही तमाम महिलाएं अपने सुविधा के अनुसार खन्नौत घाट पहुंचीं और पूजा के लिए नदी किनारे अपने लिए जगह सुनिश्चित की। महिलाओं ने चूने का छिड़काव करते हुए घाट पर जगह घेरकर अपना या परिवार का नाम भी लिख दिया। कुछ महिलाओं ने पौधे भी लगाए हैं। इसी तरह पुल से नीचे उतरने के लिए एक साइड पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जबकि दूसरी तरफ से आने का रास्ता दिया गया। यहां पर दो बाथरूम व चेजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। रोशनी के लिए इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
-----------
छठ पूजा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नहाय खाय के साथ छठ प्रारंभ हो गया है। इसमें खान-पान में शुद्धता का काफी ख्याल रखा गया है। पर्व को लेकर काफी उत्साह है।
-सुनीता
-------
मन्नत पूरी होने पर बच्चे की कोसी भरना है। तीन साल के बाद कोसी भरने का मौका मिला है। हमारे यहां शादी भी है, ऐसे में छठ को लेकर काफी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

-पूनम भारद्वाज
---------
छठ को लेकर काफी उत्साह है। शनिवार को खरना है। उसके लिए ठेकुआ भी बनाना है। इसी तरह घाट पर पूजा के लिए स्थान भी देख लिया है। घाट पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
-किरन सिंह

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

किरन सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed