फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   World Mental Health Day today: Employees falling victim to BP and diabetes due to stress in offices

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज : कार्यालयों में तनाव से बीपी व मधुमेह के शिकार हो रहे कर्मचारी

Thu, 10 Oct 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
World Mental Health Day today: Employees falling victim to BP and diabetes due to stress in offices
शाहजहांपुर। कार्यालयों में काम का बोझ अधिकारी-कर्मचारियों को सिर्फ मानसिक तनाव ही नहीं दे रहा, बल्कि उन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय, मधुमेह समेत कई रोग दे रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कंपनी या कार्यालय में महीने में एक बार मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार कराने चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस बार डब्ल्यूएचओ ने कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता की थीम रखी है। इमरजेंसी विभागों में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी मानसिक तनाव के साथ कई अन्य रोगों की चपेट में आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने बताया कि लगातार काम करने से थकान, मांसपेशियों में दर्द, नींद नहीं आने की समस्या रहती है। घबराहट, चिड़चिड़ापन, मूड में बदलाव, खुश नहीं रखना, चिड़चिड़ापन की दिक्कत होने लगती है। इससे लोग नशे के आदी होने लगते हैं। कार्यस्थल से तनाव होने पर ब्लड प्रेशर, दिल की समस्या, डायबिटीज, सिरदर्द आदि की समस्या होने लगती है।
विज्ञापन

----------
ये बरतें सावधानी
-मानसिक हेल्थ पर सेमिनार होने की आवश्यकता है।
-सप्ताह में एक दिन अवकाश लेकर परिवार के साथ समय बिताएं।
-सुबह व्यायाम और ध्यान के लिए समय निकाले।
डॉ. अभिनव रस्तोगी, मनोचिकित्सक, राजकीय मेडिकल कॉलेज
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed