फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers sitting on dharna demanding roadways

मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मी

Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रोडवेज परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कर्मचारी से कहा कि वे अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों के संबंध में प्रांतीय आह्वान पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में नौ अगस्त को परिवहन निगम के प्रत्येक क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करने और सात सितंबर को लखनऊ मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पांडेय ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयार रहने की अपील साथियों से की। राकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि करीब दो दशक के बाद भी संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्हें भी नियमित कर्मियों की तरह वेतन दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

शाखा मंत्री विनोद मिश्र ने सभी संविदा कर्मियों का आह्वान किया कि वह अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संतोष शुक्ला, दीपक सक्सेना, कृपाल सिंह, अमित पांडेय, रमेश गुप्ता, अरविंद कंचन, राम खिलावन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। धरना में अर्चना मिश्रा, नीता श्रीवास्तव, अनुराधा सक्सेना, मीरा मिश्रा, ओमवती, विजय शुक्ला, शिवा सिंह, गौरव त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, शमसुल हसन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed