{"_id":"59074b4e4f1c1b2165441f6f","slug":"workers-organizations-filled-up-to-get-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार पाने के लिए श्रमिक संगठनों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार पाने के लिए श्रमिक संगठनों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में मनाया गया मई दिवस, शिकागो के शहीद मजदूरों को किया याद
बाइक रैली और पैदल मार्च करके लगाए श्रमिक एकता के नारे
केंद्र और राज्य सरकार से श्रमिक हितों के लिए लागू कानूनों का संरक्षण और जायज अधिकार पाने के लिए सोमवार को श्रमिक दिवस पर विभिन्न संगठनों से जुड़े संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने सड़कों पर उतरकर हुंकार भरी। मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने संगिनी मैरिज लॉन में सभा करने के बाद बाइक रैली निकाली और कलक्ट्रेट में नारेबाजी करके डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। असंगठित मजदूर यूनियन से जुड़े श्रमिक गर्रा फाटक से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सचिव असित मिश्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार से सेल्स प्रमोशन इंपलाइज एक्ट को कड़ाई से लागू करने के साथ सभी दवाएं टैक्स फ्री करने और सरकारी क्षेत्र की दवा कंपनियां पुनर्जीवित करनेे की मांग की। पूर्व अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने बताया कि श्रमिकों का झंडा पहले सफेद रंग का होता था, लेकिन आज ही के दिन शिकागो में पुलिस फायरिंग से आठ मजदूरों की मौत होने पर झंडे का रंग लाल कर दिया गया जो कि श्रमिक साथियों की शहादत की याद दिलाता है।
इसके बाद वहां से सेल्स रिप्रेजेंटेटिव बाइकों से नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। रैली में अरुण गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, विजय मिश्रा, मुरारी दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, हिमांशु मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, अनुराग गुप्ता, सुचित पांडेय, रवि प्रजापति, प्रदीप शर्मा, कुलदीप सोनी, संदीप मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, विकास तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस व असंगठित मजदूर यूनियन के सदस्य श्रमिक गर्रा फाटक स्थित गांधी पार्क में जमा हुए। इंटक के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह व असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद ने उप्र भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और मनरेगा से मिलने वाले श्रमिक लाभों का उल्लेख करते हुए श्रमिकों से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर खुद को नियोक्ताओं के शोषण से बचाएं। श्रमिक पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मनरेगा श्रमिकों को राज्य कर्मचारियों के समान वेतन व सुविधाएं देने की मांग की। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने की दशा में अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप भत्ता देने, रेता खनन पर लगी रोक हटाने, चीनी मिलों समेत अन्य संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के वेतन से पीएफ की कटौती किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। राकेश कुमार सिंह, जगपाल, आशा देवी, टीका राम, जितेंद्र यादव, बालगोविंद, रामपाल सिंह, देशराज, आफताब अहमद, शान मोहम्मद खां, रामदास पाल, अयूब हसन, मतलूब अली, शांति स्वरूप, हरी राम, मनोज सिंह गौतम, दीपेंद्र सक्सेना, रौनक अली, अब्दुल रिजवान आदि रहे।
बिजली श्रमिकों ने मनाया संकल्प दिवस
विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में संयुक्त सभा करके अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए श्रमिक दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया। इस मौके पर विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष साबिर खां और संविदा मजदूर संगठन के जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने संविदा कर्मियों के ईपीएफ मद में एक हजार करोड़ रुपये के घपले की जांच कराने, संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में ठेकेदारी समाप्त कराने, ट्रेड यूनियन एक्ट के प्रावधानों का पालन कराने आदि का संकल्प कराया। इस मौके पर खुर्शीद आलम, मो. रफी, मुनीश पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
अधिकारों के प्रति श्रमिकों को किया जागरुक
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर गांधी भवन टाउनहाल में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। सचिव आसिफ इकबाल रिजवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कानून विशेषज्ञ उमेश चंद्र सिंह, बृजेश चंद्र मिश्रा, मनोज कृष्ण मिश्र, प्रमोद पांडेय, सहायक श्रम आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक मनरेगा आयुक्त मनोज झा, जिला ग्राम विकास अधिकारी अजय प्रकाश, असंगठित श्रमिक यूनियन के संरक्षक पवन सिंह ने श्रमिकों को सेवायोजन के अधिकार, श्रम कानून, असंगठित श्रमिकों के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, श्रमिक प्रतिकर अधिनियम के विषय में जानकारी दी गई। बांके बिहारी मिश्र, आफताब, मोहम्मद अफजल, गणेश दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।