फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain brings relief from humidity, but mud on the roads causes trouble.

Shahjahanpur News: बारिश से उमस से मिली राहत, लेकिन सड़कों पर कीचड़ से बढ़ी परेशानी

Sun, 30 Aug 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from humidity, but mud on the roads causes trouble.
महिला थाने के पास खोदाई के चलते बारिश होने पर कीचड़ से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारी संगठन
शाहजहांपुर। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने से लोगों को उमस से राहत मिली लेकिन बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई सड़कों पर खोदाई होने की वजह से कीचड़ की समस्या काफी गंभीर हो गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात से रविवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो उनको कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी रही। महिला थाने के पास नाला बनाने के लिए हो रही खोदाई के बाद निकाली गई मिट्टी से कीचड़ हो गई। रोडवेज बस स्टैंड की ओर बढ़ने पर पुलिस लाइन गेट पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के तिराहे के पास जलभराव हो गया। लाल इमली चौराहा से टाउनहॉल जाने वाली सड़क और निशात रोड की ओर जाने वाली सड़क पर ग्रीन रोड के निर्माण के लिए की गई खोदाई से कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। कई दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो गए। इसी तरह से पुवायां रोड, लोहारों वाले चौराहा, महमंद हद्दफ में सड़क के निर्माण कार्य होने की वजह से जगह-जगह कीचड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तापमान में आई गिरावट
बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से रविवार सुबह तक 25 मिमी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 11 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ और दक्षिणी हवा चल रही है। बारिश की फिर से संभावना बन रही है।

महिला थाने के पास खोदाई के चलते बारिश होने पर कीचड़ से गुजरते लोग। संवाद

महिला थाने के पास खोदाई के चलते बारिश होने पर कीचड़ से गुजरते लोग। संवाद- फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदाधिकारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed