फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   worker died on highway going to bihat from delhi

लॉकडाउन: काम बंद होने पर साथियों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था मजदूर, हाईवे पर आई मौत

Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
worker died on highway going to bihat from delhi
फाइल फोटो
लॉकडाउन के बीच दिल्ली से बिहार में घर के लिए तीन दिन पूर्व छह साथियों के साथ साइकिल से निकले मजदूर की शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर बंद पड़े टोल प्लाजा के पास मौत हो गई। मजदूर की मौत की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लेकर शव मोर्चरी में रख दिया गया। प्रशासन ने उसके छह साथियों की स्क्रीनिंग कराने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन


बिहार के खगरिया जिले के गांव खैरटाह निवासी 32 वर्षीय धर्मवीर कुमार दिल्ली की पंजाबी कॉलोनी में ठेकेदार के अधीन दिहाड़ी मजदूरी करता था। 28 अप्रैल को साथी सुरेंद्र, रंजीत, करन, सुशील, छोटू शर्मा व महेश के साथ साइकिल से घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सभी मजदूर दिनभर साइकिल से सफर तय करते थे। रात में सड़क किनारे कहीं आराम कर लेते थे। गुरुवार रात किसी समय मजदूर यहां पहुंचे। सभी एक साथ बंद पड़े टोल टैक्स में सो गए। सुबह धर्मवीर जब नहीं उठा तो उसके साथी घबरा गए। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना की।

सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी नासिर खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल ही अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर सीओ सिटी प्रवीन कुमार भी पहुंचे गए। उन्होंने धर्मवीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ ने धर्मवीर के साथियों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि लॉकडाउन के चलते जब काम बंद हो गया तो वे साइकिल से ही घरों को जा रहे थे। मौत के बाद धर्मवीर के शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

नेशनल हाईवे बंद पड़े टोल टैक्स के पास गुरुवार रात में छह मजदूर ठहरे थे। सभी दिल्ली से बिहार जा रहे थे। एक मजदूर जब सुबह नहीं उठा तो उन्होंने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने धर्मवीर नाम के मजदूर को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
- प्रवीन कुमार, सीओ सिटी, शाहजहांपुर।

मृत मजदूर का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके पांच अन्य साथियों की स्क्रीनिंग कराने के बाद क्वारंटीन करा दिया गया है। - डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमओ, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed