फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work should be done for uninterrupted supply after shutdown

Shahjahanpur News: शटडाउन लेकर निर्बाध आपूर्ति के लिए कराए काम

Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Work should be done for uninterrupted supply after shutdown
शाहजहांपुर। त्योहारों को लेकर निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए तैयारियाें को पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को गोविंदगंज की खिरनीबाग मोहल्ले में मरम्मत का काम कराया गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में मरम्मत का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहारों से पहले ही सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार को गोविंदगंज उपकेंद्र के खिरनीबाग मोहल्ले में पुराने क्लप को दुरुस्त करने के लिए कार्य कराया गया। इस बीच बंच लाइन को बदला गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अन्य क्षेत्रों में भी कमियां सही की गईं। इधर, त्योहारों पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए टीमों का गठन कर लिया गया, जो फाल्ट आने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कमियों को दूर कर सप्लाई को शुरू कराएगी।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने बैठक कर राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया : पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिले का जिम्मा संभालने वाले चीफ इंजीनियर अनिल तिवारी दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अधीनस्थों की बैठक लेकर ओटीएस का लाभ दिलाकर राजस्व वसूली पर जोर दिया। उन्होंने तय शेड्यूल से बिजली की आपूर्ति देने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed