फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work boycott postponed after talks with electricity corporation management

विद्युत निगम प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित

Wed, 19 Oct 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Work boycott postponed after talks with electricity corporation management
शाहजहांपुर। कई माह से बकाया वेतन के भुगतान सहित सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन से तंग आ चुके विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। इससे पहले बीती शाम विद्युत निगम के प्रबंधन ने कर्मचारी नेताओं को लखनऊ मुख्यालय में वार्ता को आमंत्रित कर अधिकांश मांगों पर सहमति दे दी। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मध्यांचल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कर्मचारियों की सभा में वार्ता का ब्योरा देकर कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। उन्होंने कार्य बहिष्कार में आए कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते कहा कि मांगें स्वीकार कर लिए जाने के कारण सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी शुरू कर दें। संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, जिलाध्यक्ष मुनीश पाल, मनोज कुमार, मो. रफी, अशोक सक्सेना, शकील अहमद, अरविंद कुमार, योगेंद्र शर्मा, संजय पाल, ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्कशॉप कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित
शाहजहांपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रदेेश उप महामंत्री आरके मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रबंध निदेशक को मांगपत्र भेजा गया था। इस पर प्रबंध निदेशक द्वारा संगठन के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने पर्व निपटने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। आरके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। त्योहार के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed