फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power network disrupted by rain and strong winds; supply halted for hours.

Shahjahanpur News: बारिश और तेज हवा से बिजली नेटवर्क ध्वस्त, घंटों ठप रही आपूर्ति

Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power network disrupted by rain and strong winds; supply halted for hours.
कलान के विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश और तेज हवा के चलते शुक्रवार रात से बिजली नेटवर्क पर मुसीबत टूट पड़ी। पेड़ और उनकी डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से तार टूट गए, जबकि कई जगह इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। शहर में करीब 20 खंभे गिरने की सूचना है। जिलेभर में 50 से 60 खंभे टूटने की आशंका है। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से शाम होते-होते पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पिछले 48 घंटे से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने जहां सड़कों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं बिजली के फॉल्ट भी बढ़ गए। शुक्रवार रात से फॉल्ट की झड़ी लग गई। शनिवार सुबह करीब दस बजे तेज बारिश के साथ चली तेज हवा ने स्थिति और बिगाड़ दी। गोविंदगंज में पांच, अब्दुल्लागंज में तीन, रोजा में चार और हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में दो पेड़ गिरने की सूचना है। कई अन्य स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद विद्युत निगम ने आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते काम प्रभावित होता रहा। इससे शहर के कई हिस्सों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाइन और तार टूटने के कारण कई गांवों की बिजली गुल रही। शाम तक आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी। लोगों के मोबाइल और इनवर्टर भी डाउन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
रात से ही एक के बाद एक बंद होते गए उपकेंद्र

शुक्रवार रात करीब दस बजे 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से बहादुरगंज और गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्रों की बिजली बंद हो गई। इसी दौरान बहादुरनगर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। रात करीब दो बजे निगोही रोड की लाइन भी बंद हो गई। सुबह चार बजे सिटी पार्क विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। ककरा उपकेंद्र भी शनिवार सुबह से बंद रहा। इससे शहर के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। तेज़ हवा के कारण शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं सकी थीं।
.....
तेज हवा के चलते बंद की पैना से आपूर्ति
दोपहर में तेज हवा चलने की वजह से पैना ट्रांसमिशन से बिजली की आपूर्ति तीन घंटे के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी गई थी। दोपहर बाद चार बजे बिजली आई तो फॉल्ट की लाइन लग गई।
.......
लगातार बारिश और हवा के चलते बिजली बाधित हुई है। आपूर्ति को बहाल करने के लिए टीमें लगी है, कई इलाकों में बिजली आ गई है, पर तेज हवा के चलते लाइन लगाने में दुश्वारी आ रही है।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर
-------
भारी बारिश में कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है, पर उन्हें बारिश से बचने के लिए बरसाती तक नहीं दी गई है। ऐसे में कर्मचारी बीमार हो सकते है।
-नवल किशोर सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष, विद्युत मजदूर संघर्ष समिति
-----------------
तिलहर विद्युत उपकेंद्र परिसर में जलभराव से ठप हुई बिजली आपूर्ति
तिलहर। लगातार दो दिन हुई बारिश से विद्युत उपकेंद्र परिसर शुक्रवार की रात चौतरफा पानी से जलमग्न हो गया। इस कारण शुक्रवार रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक, शनिवार को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से तमाम घरों के इनवर्टर भी बंद हो गए। सुबह बत्ती गुल होने से घरों में पानी का संकट हो गया और लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत निगम परिसर में पानी भर जाने से ग्रामीण क्षेत्र की कई लाइनें सुरक्षा के लिहाज से बंद करा दी गई हैं। नगर क्षेत्र में सावधानी बरतते हुए टुकड़ों में बिजली आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन नगर की लाइनें भी विषम स्थिति में बंद की जा सकती हैं। अधिशासी अभियंता के अनुसार उपकेंद्र परिसर में पानी भर जाने से उपभोक्ताओं समेत कर्मचारी भी परेशान हैं। इसे देखते हुए एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर बंद नाले खुलवाकर पानी की निकासी कराने को कहा गया है। संवाद

000
कलान विद्युत उपकेंद्र जलमग्न होने से 20 घंटे से बत्ती गुल
कलान। भीषण वर्षा के कारण विद्युत उपकेंद्र परिसर जलमग्न हो जाने से वहां की मशीनरी में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण गत 20 घंटे से नगर समेत तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जलभराव इतना अधिक हो गया है कि उपकेंद्र में लगे कई उपकरणों और पैनलों तक पानी पहुंचने की आशंका है। करंट का खतरा भांपकर सुरक्षा कारणों से आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति सहित तमाम घरों के इन्वर्टर और मोबाइल फोन भी बंद हो गए। विद्युत निगम के कर्मचारी पंपों के जरिये परिसर से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विद्युत निगम के एसडीओ राम प्रकाश के अनुसार उपकेंद्र परिसर से पानी की निकासी होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। संवाद

--
कटरा में डाल गिरने से 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त
मीरानपुर कटरा। आंधी-बारिश के दौरान शनिवार को सुबह करीब चार बजे गुलचंपा गांव के पास तिलहर से आई 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन नीम की डाल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजे में नगर सहित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हो गए। कई घरों में सबमर्सिबल पंप बंद होने से पानी की टंकियां खाली हो गईं। इनवर्टर ठप हो जाने से लोग अपने मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं कर सके। विद्युत निगम के उपखंड अभियंता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार पेट्रोलिंग टीम ने भ्रमण करके लाइन फाॅल्ट तलाश कर लिया है। लाइन ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद

कलान के विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव। संवाद

कलान के विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव। संवाद

कलान के विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव। संवाद

कलान के विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed