फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work Begins at Railway Crossing; Several Trains, Including Vande Bharat, Stranded Due to Block

Shahjahanpur News: रेलवे फाटक पर काम शुरू, ब्लॉक में फंसीं वंदे भारत समेत कई ट्रेनें

Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Work Begins at Railway Crossing; Several Trains, Including Vande Bharat, Stranded Due to Block
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार को कार्य शुरू कर दिया गया। दूसरी ओर अपलाइन पर ब्लॉक के चलते वंदे भारत समेत कई ट्रेनें देरी से आईं। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग को बंदकर कार्य कराया गया। यहां पर रबर पैड की सड़क को बनाया जाना है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को कचहरी ओवरब्रिज से लंबा चक्कर लगाकर कैंट की ओर जाना पड़ा। दूसरी ओर अपलाइन पर दोपहर करीब दो बजे ब्लाॅक लिया गया। इसके चलते 13151 सियालदाह एक्सप्रेस तय समय से तीन घंटा देरी से आई। मेरठ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन भी फंसी रही। करीब पांच बजे ब्लॉक खत्म होने पर ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ सकीं।
विज्ञापन

--
गर्मी को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
रेलवे ने गर्मी में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ तक 12 जुलाई तक चलाई जाएगी। इसी तरह 03312 ट्रेन को 14 जुलाई तक चलाने की तैयारी है। ट्रेन का स्टाॅपेज शाहजहांपुर में भी रहेगा। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर व सामान्य कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोच में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे ने गर्मी में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए शाहजहांपुर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। ट्रेनों में स्लीपर कोच को बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed