फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women were provided with information on creating an educational environment at home.

Shahjahanpur News: महिलाओं को घर पर शैक्षिक माहौल बनाने की दी जानकारी

Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Women were provided with information on creating an educational environment at home.
खुटार के गांव सौंफरी के प्राथमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत : प्रधानाध
खुटार। गांव सौंफरी के प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान वंडर बॉक्स, खेल सामग्री और कक्षा में बनाए गए विभिन्न लर्निंग कॉर्नर्स का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से जानकारी दी गई कि बच्चे किस प्रकार सरल, रोचक और गतिविधि आधारित तरीकों से सीखते हैं। माताओं को बताया गया कि वे घर पर खेल-खेल में बच्चों के लिए शैक्षिक माहौल कैसे तैयार कर सकती हैं। इस अवसर पर परी, नमन, सत्यम, प्रज्ञा, कार्तिक कनौजिया एवं आयुष की माताओं ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति को देखकर खुशी जताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका तरन्नुम बी ने माताओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिलाओं ने लोकगीत सुनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed