फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women observe Ahoi Mata fast for the safety of their children.

Shahjahanpur News: संतान की सुरक्षा के लिए महिलाओं ने रखा अहोई माता का व्रत

Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women observe Ahoi Mata fast for the safety of their children.
अहोई अष्टमी पर पूजा करती व्रती महिला। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। अहोई अष्टमी पर सोमवार को महिलाओं ने संतान की रक्षा के लिए व्रत रखा। पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। घरों में सामूहिक रूप से कथा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है। अहोई माता की पूजा करने के लिए अहोई माता का चित्र गेरुए रंग से बनाया जाता है। इस चित्र में माता अहोई और उनके सात पुत्रों को अंकित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर साल अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर किया जाता है।
विज्ञापन

यह व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद आता है। इस दिन माताएं अपनी संतान के स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए व्रत करती हैं। इस व्रत को निर्जला रखा जाता है और तारों को अर्घ्य देने के बाद पारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed