फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women from Dadraul, Puwayan and Tilhar sought tickets from SP

ददरौल, पुवायां और तिलहर से महिलाओं ने सपा से मांगा टिकट

Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women from Dadraul, Puwayan and Tilhar sought tickets from SP
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तिलहर, पुवायां और ददरौल सीट से समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए महिला प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। पार्टी उसी उम्मीदवार को टिकट देगी, जिसमें जीत की सबसे ज्यादा संभावना दिखाई देगी। हालांकि इन महिलाओं के लिए टिकट मिल पाने की राह आसान नहीं है, क्योंकि विधानसभा क्षेत्रों में कई अन्य पुरुष दावेदार सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले की पुवायां विधानसभा सीट से 2012 में शकुंतला देवी पहली विधायक बनीं थीं। तब शकुंतला देवी समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव जीती थीं। शकुंतला देवी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हैं। सपा से तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए महिलाओं ने टिकट की दावेदारी ठोकी है। ददरौल सीट से सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ने आवेदन किया है। गायत्री वर्मा 2007 से पार्टी से जुड़ी हैं। इससे पहले वह भाजपा के समर्थन से 1995 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था। गायत्री वर्मा ददरौल क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है।
विज्ञापन

तिलहर सीट से सलोना कुशवाहा और डॉ. रागिनी सिंह ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सलोना कुशवाहा राजनीति में नई हैं, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के टिकट के वादे के आश्वासन पर पिछले एक साल से क्षेत्र में सक्रिय हैं। सलोना कुशवाहा का मायका निगोही में है, इसलिए वह अपने संपर्क और संबंधों के बल पर टिकट की दावेदार हैं। क्षेत्र में होर्डिंग-बैनर भी लगाए हुए हैं और कोरोना संक्रमण के संकट काल में लोगों की मदद भी करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रागिनी सिंह इससे पहले 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बार वह सपा से टिकट मांग रही हैं। वह भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुवायां विधानसभा क्षेत्र में शारदा राज पासी ने टिकट के लिए आवेदन किया है। 2014 से 19 तक वह एससी-एसटी आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थीं। पति परमेश्वर दीन निर्माण निगम में इंजीनियर थे। शारदा राज का पुवायां विधानसभा क्षेत्र के बनियानी गांव में मायका है। अब वह क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं।
समाजवादी महिला सभा में तकरीबन दो सौ पदाधिकारी हैं। लगभग एक हजार महिलाएं पार्टी की सदस्य हैं। जिले से लेकर बूथस्तर तक हमारी पार्टी से महिलाएं जुड़ी हुई हैं। सपा ने हमेशा से महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया है। मैंने भी ददरौल विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है।

गायत्री वर्मा, जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा
सपा ने महिलाओं को हमेशा सम्मान देने का कार्य किया है। ददरौल, पुवायां और तिलहर विधानसभा क्षेत्रों से महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। जिस विधानसभा में जिसका टिकट फाइनल होगा, पार्टी पूरी ताकत से उसे चुनाव लड़ाकर जिताएगी।
तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा

सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ।

सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed