फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women came on the road with poles to protest against the liquor shop created ruckus in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: शराब की दुकान के विरोध में डंडे लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, जाम लगाकर किया हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला अहमदपुर रेती में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। डंडे लेकर सड़क पर आईं महिलाओं जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Women came on the road with poles to protest against the liquor shop created  ruckus in Shahjahanpur
सड़क पर बल्ली लगाकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला अहमदपुर रेती में स्थित शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीने और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के विरोध में क्षेत्रीय लोग भड़क उठे। शनिवार को हाथ में डंडे लेकर महिलाओं ने पुत्तूलाल चौराहा से हथौड़ा चौराहे की ओर जाने वाले पीएसएचएल मार्ग पर बल्ली बांधकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि शराब की दुकान और कैंटीन बंद की जाए। नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकान की कैंटीन बंद कराने तथा दुकानों की निगरानी के लिए दो आबकारी सिपाहियों की ड्यूटी लगाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार की रात अहमदपुर रेती स्थित शराब की दुकान के बाहर तथा मोहल्ले की गलियों में लोग खड़े होकर शराब पी रहे थे। जब लोगों ने इस बात का विरोध किया तो आरोप है कि एक युवक ने फायरिंग कर दी। मामले की तहरीर रात में ही आरसी मिशन पुलिस को दी गई थी। आरसी मिशन पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं खोलने दी शराब की दुकान 
घटना से नाराज होकर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे इलाके की महिलाओं और पुरुषों ने शराब की दुकान को खुलने नहीं दिया। इसके बाद पीएसएचएल मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं दुकान हटवाने तथा कैंटीन बंद कराए जाने की मांग कर रहीं थीं। सूचना पर आरसी मिशन थाने में तैनात एसएसआई सुंदरलाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन

इसके बाद सदर तहसील की नायब तहसीलदार निशी सिंह, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ यादव मौके पर आए। उन्होंने बताया कि दुकान के अनुज्ञापी बदल चुके हैं। कैंटीन को 31 मार्च तक हटवा दिया गया है। दोबारा यदि कैंटीन खुली तो दुकान के अंदर ही लोगों को बैठाया जाएगा। इसके अलावा दो आबकारी सिपाहियों की ड्यूटी भी दुकानों की निगरानी के लिए लगा दी गई है। ये सड़क पर लोगों को शराब पीने से रोकेंगे। इस आश्वासन पर लोग मान गए और दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed