फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women blocked Farrukhabad-Bareilly highway

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर महिलाओं ने लगाया जाम

Sat, 03 Feb 2024 09:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Women blocked Farrukhabad-Bareilly highway
जलालाबाद में हाइवे जाम कर नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद
तालाब से अवैध रूप से मछली पकड़ने का कर रहीं थीं विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


जलालाबाद। गांव खंडहर से आईं महिलाओं ने शनिवार दोपहर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। हाथ में तिरंगा लिए महिलाएं योगी-मोदी जिंदाबाद व पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहीं थीं। प्रदर्शन के चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बातचीत कर महिलाओं को समझाकर हटाया।


आंदोलनकारी महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं भाकियू नेता मालती देवी ने बताया कि उनके साथ आई महिला बिटाना देवी के नाम आवंटित तालाब में वे लोग मछली पालन करते हैं। आरोप लगाया कि गांव के प्रधान व अन्य लोग जबरदस्ती मछलियों को पकड़वा लेते हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि मामले की जांच हो चुकी है। इस तालाब का पट्टा कई साल पहले से गांव के ही संजय के नाम था। इसमें वह मछली पालन कर रहा था। समय से राजस्व न हो पाने के कारण उसका पट्टा बिटाना देवी के नाम कर दिया गया। इसके बाद से बिटाना तालाब अपना बताते हुए संजय को मछली पकड़ने से रोकने की मांग कर रही हैं। जबकि तालाब में पहले ही मछली का बच्चे संजय ने डाले थे जिससे कानूनन उसका हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय से अपनी मछली निकलवाकर तालाब खाली करने को कहा गया है। गांव के प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। विरोध के कारण उनका नाम घसीटा जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed