फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's jewelery and bag full of cash stolen from Lucknow Mail

Shahjahanpur News: लखनऊ मेल से महिला का जेवर व नकदी भरा बैग चोरी

Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery and bag full of cash stolen from Lucknow Mail
शाहजहांपुर। लखनऊ मेल में सफर कर रही एक महिला यात्री का जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। उन्होंने लखनऊ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी अवध बिहारी सिंह पत्नी कृष्णा सिंह के साथ 12 मई को लखनऊ मेल में सफर कर रहे थे। वह दिल्ली से अपने घर लखनऊ लौट रहे थे। ए-वन कोच में उनके साथ मोहम्मद असलम व रिजवान भी सवार थे। कोच से उनकी पत्नी का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने की चूड़ी, दो कंगन समेत अन्य जेवर और 65 हजार रुपये थे। शाहजहांपुर में ट्रेन रुकने पर उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने साथ में यात्रा कर रहे दोनों युवकों पर चोरी का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि मामला जानकारी में है। लखनऊ से विवेचना ट्रांसफर होकर आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed