फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 02 Oct 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
गांव रौतापुर कलां की रूबी देवी का फाइल फोटो।
खुटार। गांव रौतापुर कलां निवासी रामवीर की पत्नी रूबी देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। पिता की ओर से रामवीर सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


रामवीर के अनुसार- किसी बात से क्षुब्ध होकर उनकी पत्नी रूबी देवी (21) ने शनिवार को कमरे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। इसके बाद रूबी देवी के पिता बंडा के गांव पिपरिया घासी निवासी ओमप्रकाश को सूचना दी गई। पुत्री के घर पहुंचे ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पुत्री रूबी देवी की शादी रौतापुर कलां निवासी रामवीर के साथ 12 मई 2022 को की थी। शादी में उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार दान भी दिया था। पुत्री की ससुराल के लोग शादी के कुछ समय बाद से ही कम दहेज की बात कहते हुए रूबी देवी को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


पुत्री के जानकारी देने पर उन्होंने दामाद और उसके परिजनों को कई बार समझाया। पंचायत भी कराई, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। शनिवार को दामाद रामवीर, दामाद के बड़े भाई रामकरन, पिता रामचंद्र, मां इंद्रवती ने मिलकर रूबी देवी को जमकर पीटा और फंदे पर लटकाकर मार दिया। उन्होंने कहा कि आस पड़ोस से मिली जानकारी के मुताबिक, रूबी की मौत शनिवार की दोपहर में ही हो गई थी, लेकिन उनको सूचना रात नौ बजे दी गई। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी घर छोड़कर फरार

ओमप्रकाश के अनुसार, पुत्री की मौत की जानकारी पाकर वह रौतापुर कलां पहुंचे तो दामाद, दामाद का भाई और पिता फरार हो चुके थे। पुत्री के कमरे में लगे दरवाजे टूटे पड़े थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।



दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed