{"_id":"65a04e728ed81b022c0807d7","slug":"woman-thrown-out-of-home-after-husbands-death-living-in-night-shelter-with-children-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-11448-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति की मौत के बाद घर से निकाला, बच्चों संग रैनबसेरे में रह रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति की मौत के बाद घर से निकाला, बच्चों संग रैनबसेरे में रह रही महिला
Fri, 12 Jan 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ जलालाबाद के रैन बसेरे में मौजूद साक्षी। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पति की मौत के बाद ससुराल से निकाले जाने के बाद अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी साक्षी पांडे एक सप्ताह से अपने दो छोटे बच्चों के साथ जलालाबाद के रैनबसेरे में रहने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को भी पीड़िता पूरे दिन अल्हागंज थाने में बैठी रही, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर पुन: रैनबसेरे में आ गई।
शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची साक्षी ने अधिकारियों को बताया कि उनके पति अनुराग की 26 नवंबर को मौत हो गई। आरोप है कि उसके बाद जेठ ने मकान के उसके हिस्से में ताला डाल दिया और उसे घर में घुसने नहीं दे रहे। आरोपी कह रहे हैं कि तुम्हारा इस मकान में कोई हिस्सा नही है।
अधिकारियों ने पीड़िता के मामले को सुलझाकर उसका मकान खाली करवाने के निर्देश अल्हागंज पुलिस को दिए। तब तक महिला को जलालाबाद के रैन बसेरे में रखने को कहा। साक्षी ने बताया कि इसके बाद से पुलिस के बुलाने पर दो बार अल्हागंज थाने जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार को भी वह गई थी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वह अपने दो बच्चों के साथ शनिवार से रैनबसेरा में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन
साक्षी ने बताया कि उसका मायका बहराइच में है। मां की मौत हो जाने पर वह पति के साथ अपने मायके गई थी। पति घर लौट आए। इसी दौरान घरवालों से कहासुनी होने पर पति ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि इसकी सूचना उसे नहीं दी गई और उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब वह ससुराल पहुंची तो जेठ ने उसे घर में नही घुसने दिया। उसके सास-ससुर भी नहीं हैं। देवर की भी मौत हो चुकी है। आरोप है कि जेठ मकान व उसका सामान हड़पना चाहता है।
जलालाबाद के एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला संबंधी मामले की जांच कर निराकरण कराने के लिए अल्हागंज थाना प्रभारी से कहा गया था। थाना प्रभारी को जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश देंगे।