{"_id":"573f28c54f1c1bf857ac7c04","slug":"woman-suicide-by-consuming-poison-in-infighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में महिला ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खारी के मोम्मदी क्षेत्र के गांव उमरिया में बृस्पतिवार रात घरेलू कलह में 45 वर्षीय पूनम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका पूनम के पति रंजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपने बेटे सोनू की शादी गांव बौगनी निवासी शिल्पी से की थी। शादी के बाद से बहू शिल्पी घर से अलग रहने के लिए सोनू पर दबाव बना रही थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को घर में विवाद हुआ। विवाद में शिल्पी की मां ने ऐसी कोई बात कह दी, जो पूनम को बुरी लग गई। इसी से क्षुब्ध होकर पूनम ने जहर पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मोहम्मदी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने पूनम के शाहजहांपुर रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन